ट्रक ने चार वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी
मैनपुरी, मई 10 -- बेवर-इटावा मार्ग पर कुसमरा पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने भीषण तांडव मचाया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शनिवार देर रात एक ट्रक इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक कुसमरा पुलिस चौकी के समीप पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक ने वहां खड़ी एक फुरोंस कार, ऑल्टो कार व दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के समय घटनास्थल पर सन्नाटा था और लोग दुकानों व घरों के अंदर थे। टक्कर लगने वाले वाहनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.