मैनपुरी, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर आ रहे चार लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। रविवार की सुबह 5 बजे हुई इस घटना में चार कांवड़िए घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी पाकर सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नवाटेढ़ा निवासी 18 वर्षीय सागर पुत्र मनोज शर्मा, 18 वर्षीय अतुल शर्मा पुत्र नरेश शर्मा, 19 वर्षीय निहाल पुत्र कुलदीप शर्मा, 18 वर्षीय सनी शर्मा पुत्र सुदेश शर्मा, छोटू शर्मा पुत्र रामप्रताप, आदित्य शर्मा पुत्र कमल किशोर, कैलाशपुर निवासी शैलेंद्र शर्मा पुत्र मुरारी लाल गांव से फर्रुखाबाद कांवड़ भरने गए थे। यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसों में 18 कांवड़िए घायल वापस लौ...