पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर। चीनीमिल के पास खड़ी गन्ने से भरी टाली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली असम हाईवे पर पलट गई। ट्राली पलटने से हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। उसके बाद वाहन रवाना हुए। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल प्रबंधन की ओर से भारी इंडेट जार कर दिया गया। इससे मिल में गन्न भरे वाहनों का कई दिनों से जाम लगा हुआ है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी है। शनिवार शाम पटला की मोटर खराब होने से मिल कई घंटे बंद रही। इससे गन्ना भरी ट्रालियों का जाम हाइवे तक पहुंच गया। दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई। देर रात खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली हाइवे पर पलट गई और गन्ना बिखर गया। दूसरी ओर क्ष्रतिग्रस्त ट्रक खड़ा रहा। इससे खुटार हाइवे पर वाहनों का आवा...