झांसी, मार्च 19 -- पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भीषण हादसा हुआ। दतिया-भाण्डेर सड़क पर भीषण तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवारों को कुचल दिया। जिसमें झांसी के थाना टहरौली में रहने वाली महिला की मौत हो गई। जबकि उसके भैया-भाभी समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। झांसी के टहरौली के गांव घुरैया निवासी राजीव घोष अपनी पत्नी कंचन घोष, दो वर्षीय बेटी, बहन साधना घोष पत्नी कुंवर घोष व छोटी बहन रीना घोष के साथ ग्वालियर किसी काम से कार से जा रहे थे। कार को गांव का ही जयप्रकाश चला रहा था। जैसे ही वह दतिया के भांडेर सड़क पर बीकर गांव पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं सभी लोग कार में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.