देवघर, अप्रैल 23 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर कोल्डलिया में ट्रक संख्या जेएच-09-भी-7681 ने सुजुकी बलेनो कार संख्या- जेएच-15-एजी-2493 और एक टाटा मैजिक में टक्कर मार दिया। दोनों वाहनों के ड्राइवर वाले हिस्से का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में उन वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गये। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने तीनों वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- त्रिवेणीगंज में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत यह भी पढ़ें- घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी भीषण आग,जब्त वाहन जलकर खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.