समस्तीपुर, मार्च 2 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप एनएच 28 में पीछे से आ रही तेजगति ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सरसौना निवासी पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुरेश साह बाल बाल बच गए। घटना में वे चोटिल हो गए। बताया कि घटना के वक्त वे कार में सवार हो समस्तीपुर जिला मुख्यालय में पार्टी के होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी। टक्कर मारते हुए ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.