बिजनौर, फरवरी 22 -- नगर के जलीलपुर मार्ग स्थित सरगम टॉकीज के पास रविवार को गन्ने के खाली ट्रक ने ऑल्टो कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार फीना निवासी सुरेंद्र सिंह अपने साथियों पीतम सिंह और नरेश सूर्या के साथ ऑल्टो कार से जलीलपुर की ओर जा रहे थे।जब वह नगर के सरगम टॉकीज के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे कुछ समय के लिए लगा जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.