प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- प्रतापगढ़। सिटी कस्बे के नामित भाजपा सभासद अवनीश अग्रहरि के छोटे भाई रवि अग्रहरि गुरुवार को अपनी पत्नी प्रज्ञा अग्रहरि के साथ कार से घर आ रहे थे। जेठवारा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए और ट्रक चालक तेजी से भाग निकला। घायल रवि अग्रहरि और उनकी पत्नी प्रज्ञा को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां से रवि को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...