गाजीपुर, फरवरी 22 -- मरदह। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह बिरनो थाना क्षेत्र के सियारामपुर चट्टी के समीप ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार पति पत्नी और पुत्र घायल हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आसपास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। कार सवार कुशीनगर के थाना कुबेरस्थान अमवापुर निवासी नागनाथ दुबे ने बताया कि मैं हिंडाल्को में कार्यरत हूं। अपनी पत्नी नर्वदा दुबे एवं पुत्र विनायक दुबे के साथ घर से ड्यूटी पर जा रहा था। गाड़ी पुत्र चला रहा था। वहीं पुलिसकर्मियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.