उन्नाव, मार्च 14 -- फतेहपुर चौरासी। तकिया चौराहे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया। लखनऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सवारियां भर रहे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। हादसे से आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा होने के कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सराय गांव निवासी 40 वर्षीय मुजीब पुत्र स्वर्गीय मजीद, तकिया चौराहा से बांगरमऊ के बीच ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह चौराहे पर खड़ा होकर ऑटो में सवारियां बैठा रहा था, तभी लखनऊ की दिशा से आए काल बने ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुजीब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.