मैनपुरी, मार्च 18 -- गुरुग्राम से वापस लौटे एक ही परिवार के लोगों से भरे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार एक की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। कोई तहरीर नहीं दी गई है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ अपने परिजनों मुकट सिंह, लक्ष्मी देवी पत्नी मुकुट सिंह, संजू पत्नी महेंद्र सिंह, विधि पुत्री महेंद्र सिंह, अतुल पुत्र मुकुट सिंह गुरूग्राम के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करते है। ये सभी लोग गांव आने के लिए बुधवार को ट्रेन से आए थे। रेलवे स्टेशन से सभी भांवत चौराहे पर पहुंचे। सभी ई रिक्शा से अपने गांव जा रहे थे। मैनपुरी किशनी मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.