ट्रक ने ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत
मेरठ, अप्रैल 29 -- बुधवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव के निकट ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। कंकरखेड़ा के सिंधावली गांव निवासी 22 वर्षीय लोकेश पुत्र मामचंद बुधवार को पाथौली गांव स्थित ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंटे भरकर मोदीपुरम जा रहा था। उसके साथ गांव का ही जैकी पुत्र ओमी, सुनिल पुत्र जयपाल व महेश पुत्र भोरे भी था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर क्वांटम स्कूल के निकट पहुंचे तो पीछे से तेजगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.