गिरडीह, मार्च 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत औंरा में बुधवार को अनियंत्रित एक ट्रक ने आगे जा रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतक के शव को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद हुई जोरदार आवाज से आसपास के लोग कुछ पल के लिए सहम गए और फिर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.