लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार के कौशलपुरी में बुधवार को घर के सामने से ट्रक निकालने का निजी कंपनी कर्मी ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने घर से खींचकर पूरे परिवार को पीटा। महिलाओं को भी जमकर पीटा। पथराव कर दिया। पथराव में निजी कंपनी कर्मी और उसके भाई का सिर फट गया। घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक कौशलपुरी निवासी सत्येंद्र कुमार निजी कंपनी कर्मी हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी विजय कुमार द्विवेदी घर के बाहर संकरे रास्ते से 10 टायर ट्रक निकलवा रहे थे। इससे टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.