ट्रक दुकान व पेड़ से टकराया दुकानदार समेत तीन घायल
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- बथनाहा। सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच-22 पर साइकिल चौक के पास गुरुवार देर शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान और पेड़ से टकरा गया। हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार राकेश कुमार समेत ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बथनाहा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा।बताया गया कि ट्रक तेज गति से सोनबरसा की ओर जा रहा था। साइकिल चौक के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पहले दुकान और फिर पेड़ से जा टकराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.