ट्रक दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
जौनपुर, जून 15 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी ट्रक खरीदने के लिए फाइनेंस कराने और वाहन दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये लेने के आरोप में एक युवक ने थाना केराकत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले ने जांच पड़ताल कर रही है। मोलनापुर गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र जगमोहन यादव ने थाना प्रभारी केराकत को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसने एक पुराना ट्रक खरीदने के लिए निहालापुर निवासी सूरज यादव को विभिन्न किश्तों में कुल ढाई लाख रुपये दिए थे। आरोप है कई किस्तो में ऑनलाइन माध्यम से सेवा दो लाख रुपये तथा पच्चीस हजार रुपये नकद दिए गए। इस लेन-देन के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसने वाहन फाइनेंस कराकर ट्रक उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो ट्रक उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.