मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। पुरानी ट्रक दिलाने का झांसा देकर एक चालक से 1.90 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। रुपये हड़पने के बाद आरोपियों ने ट्रक देने से इन्कार कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी चालक रमेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने एक पुरानी ट्रक खरीदने के लिए परिचितों से संपर्क किया। उनका संपर्क आजमगढ़ के मुजफ्फरपुर निवासी विजय यादव और दिलीप यादव से हुआ। पुरानी ट्रक का 3.35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित का आरोप हैकि आरोपियों के झांसे में आकर 23 सितंबर 2025 को 30500 रुपये नगद दे दिया। बाद में विजय यादव के भाई विकास यादव के खाते में ऑनलाइन माध्यम 1.27 लाख रुपये सहित कुल 1.90 लाख रुपये अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.