इटावा औरैया, मार्च 16 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के सामने एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला। रविवार रात करीब दो बजे एक ट्रक दाल की बोरिया लादकर कानपुर की तरफ जा रहा था। सराय मिट्ठे के सामने बगल से जा रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने में दाल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य के डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक के पिछले पहियों का एक्सएल टूट गए। वह तो पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं था।अन्यथा दूसरा वाहन पीछे से टकरा सकता था। सूचना पर थाना पुलिस की मौके पर पहुंची। चालक व हेल्पर को सुरक्षित निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.