ट्रक डिवाइडर से टकराकर युवक के ऊपर पलटा, मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर भोजपुर टोल के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर साइकिल सवार व्यक्ति के ऊपर पलट गया। इसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने सड़क से ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ट्रक लोहे की प्लेट लेकर डीएमई के होकर दिल्ली से मेरठ की और जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जब वह भोजपुर टोल के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। साइकिल सवार मलबे के नीचे दब गया। राहगीरों ने इसकी सूचना भोजपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मलबे से उक्त व्यक्ति को बाहर निकालकर मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.