कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर पर सवार लोग अस्पताल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों में जगतपुर सिकंदरपुर निवासी 45 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र अशोक सिंह और ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। मुकेश अपने हाथ में लगी चोट का प्लास्टर कटवाने छिबरामऊ जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही ट्रैक्टर चालक गुड्डू वर्मा और विजय पुत्र राम शंकर भी ट्रैक्टर पर सवार थे। विजय को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर, ट्रक पर सवार 40 वर्षीय संजय पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम कटघरपुरे चौहान, थाना करौदीकला, जिला सुल्तानपुर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.