ट्रक-ट्रेलर टक्कर, चालक और खलासी बचे
सोनभद्र, सितम्बर 28 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के कठबंधवा मोड़ के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। चालक को पैर में हल्की चोट आई, जिसका सीएचसी म्योरपुर में उपचार कराया गया। बताया गया कि ट्रेलर रायगढ़ से लोहे की चादरें लादकर लखनऊ जा रहा था। कठबंधवा मोड़ के समीप पुलिया पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। ट्रेलर चालक चंदन निवासी तुरीडीह के पैर में हल्की चोट आई। उसे उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.