जौनपुर, अप्रैल 21 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरोखनपुर के सामने फोरलेन पर मंगलवार सुबह ट्रक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर के चालक और खलासी की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। घायल ट्रक चालक को अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। लखनऊ की तरफ से ट्रक आलू लादकर वाराणसी जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक बगल बने रोड सेफ्टीवॉल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर ने बारात से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल हादसे में ट्रेलर का चालक 43 वर्षीय सूरजभान और खलासी 38 वर्षीय रामकरन गुर्जर निवासी वार्ड नंबर दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.