हजारीबाग, अप्रैल 9 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर गुरुवार को एक ट्रेलर और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बगोदर की ओर से आ रहा ट्रक जेएच 02 बीजे 2344 को पीछे से तेज रफ्तार के कारण बेकाबू ट्रेलर जेएच 02 बीडब्लू 9959 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक मनु रजक पिता देवकी रजक, ग्राम शोखी, पोस्ट अमझर, थाना इटखोरी, जिला चतरा निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.