गाजीपुर, जुलाई 6 -- मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर रविवार देर रात्रि में मऊ की तरफ से गलत लेन से आ रहा ट्रेलर गाजीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से बिरनो थाना के नसरतपुर गांव के पास आमने सामने टकरा गया। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण फोरलेन के एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया। हादसे के बाद काफी तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घायल ट्रक चालक सुनील निवासी चेला राम का पूरा थाना कोपागंज मऊ का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। हादसे के लगभग ढाई घण्टे बाद पहुंची बिरनो थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर और ट्रक को हटवाकर आवागमन प्रारम्भ करवाया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर ने सामने से आ रहा ट्रक में मारा टक्कर, चालक घायल क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण एक लेन सड़क पर वाहनो की लंबी कतार लगी रही।

हिंद...