देवरिया, मार्च 7 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फुलवरिया-मझौली मार्ग पर शुक्रवार की भोर में ट्रक और टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में टैंकर में सवार दो खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।भारत पेट्रोलियम का टैंकर शुक्रवार की भोर में मैरवा से पेट्रोल खाली कर वापस बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो पर जा रहा था। उसी दौरान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में सवार दो खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक किसी तरह बच गया।हादसे में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.