ट्रक-टिप टेलर की जोरदार भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर
रामगढ़, जून 30 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में बरकाकाना अशोक होटल के पास रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर सोमवार देर रात 12 चक्का ट्रक डब्ल्यूबी25जीबी-0535 और टिप-ट्रेलर जेएच02बीजे-8478 के बीच भीषण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के सो रहे लोग जग गए। घटना में चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रक चालक राहुल गुप्ता (30 वर्ष) पिता ददन गुप्ता बलिया उत्तर प्रदेश निवासी केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह केबिन में फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.