फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली के उमरा त्योजा गांव निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि उन्होंने 19 अक्टूबर 2025 की शाम दीपावली से एक दिन पहले सनगांव मोड़ के पास मैदान में ट्रक खड़ा किया था और त्योहार मनाने गांव चले गए। 21 अक्टूबर को वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट का सहारा लिया। जिसके बाद केस दर्ज हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...