कौशाम्बी, मई 4 -- ट्रक चोरी के एक मामले में रविवार को करीब तीन महीने बाद संदीपनघाट थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया है। इसके बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संदीपनघाट क्षेत्र के सिहोरी निवासी फजलुर्रहमान ने बताया कि उन्होंने एक ट्रक खरीद रखा था। इसे खुद ही चलाते भी थे। पीड़ित के अनुसार, चार फरवरी की दोपहर वह धन्नी बस स्टॉप के समीप ट्रक खड़ा करके घर चले गए। दूसरे दिन लौटकर आए तो ट्रक गायब था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा कायम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...