ट्रक चोरी का यूपी कनेक्शन, हरदोई पुलिस की मुजफ्फरपुर में छापेमारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के कचौना थाने की पुलिस ने ट्रक चोरी करके इंजन-चेचिस नंबर बदल कर बेचने के हाइटेक नेटवर्क की तलाश में पहुंची।दारोगा अनुष्का सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम सबसे पहले सदर थाने पहुंची। वहां पर आरोपी के नाम-पते की जानकारी मांगी तो पता चला कि मुख्य आरोपी फकुली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं उसकी मां व बहन मनियारी व कच्ची- पक्की ओपी क्षेत्र में रह रही है। इसके बाद यूपी पुलिस कच्ची- पक्की पुलिस के साथ मिलकर सोमवार की देर रात छापेमारी शुरू की है। यह भी पढ़ें- Banka News: कुमारपुर से चोरी हुआ ट्रैक्टर चार दिन बाद बरामद, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.