हाजीपुर, मार्च 16 -- भगवानपुर। सं.सू. छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर ला रहे चार चोरों को ट्रक के साथ सराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर दीपक कुमार पिता स्व. सीता राम राय बलुआ बसंता, गौतम सहनी पिता शिव सहनी बसंता जहानाबाद, मनीष कुमार पिता राम बाबू सिंह परमानरपुर एवं संतोष राय पिता स्वर्गीय राम बाबु राय अदरपुर सभी थाना लालगंज निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चारों चोर छत्तीसगढ से एक ट्रक चोरी कर सराय बेलकुंडा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रैक प्वाइंट के समीप ट्रक का तेल खत्म हो गया। ट्रक में तेल डालने के दौरान आसपास के लोगों को शक हुआ। ट्रक के साथ उन्होंने चारो चोरों को पकड़ लिया। इस बीच लोगों ने चोरों के पास एक कार भी बरामद कीऔर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.