बक्सर, फरवरी 16 -- छह पर मुकदमा काजीपुर नीलामी मोड़ के समीप ट्रक के लापरवाही से परिचालन के कारण हादसे से बचे शिक्षक सावधानी से वाहन चलाने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया, फिर हिंसक झड़प का रुप ले लिया फोटो संख्या- 17, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती काजीपुर के समीप हिंसक झड़प में जख्मी शिक्षक। डुमरांव/सिमरी, हमारे प्रतिनिधि। सिमरी थाना क्षेत्र के नया भोजपुर -डुमरी पथ पर काजीपुर नीलामी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रक चालक और शिक्षक के बीच हुई हिंसक झड़प में शिक्षक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। इस मामले में अभी तक नामजद लोगों की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। हिंसक झड़प के बाद तनाव बना हुआ है। सोमवार की सुबह 9 बज...