ट्रक चालक से वसूली का वीडियो वायरल
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर रविवार की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी पहने हुए है। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ट्रकों को रोककर चालकों से वसूली कर रहा है। नो एंट्री के नाम पर वसूली की बात सामने आई है। जिसका एक ट्रक चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संदर्भ में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो वायरल वीडियो की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.