ट्रक चालक से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार ट्रक चालक से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 25 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई पुलिस ने हाईवे पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मंगूपुरा, थाना मझौला (मुरादाबाद) निवासी आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई नासिर 18 जून को रामनगर से डंपर में रेता लेकर मुरादाबाद जा रहा था। शाम करीब पांच बजे बल्ली ढाबा के पास कार सवार कुछ युवकों ने डंपर के आगे वाहन लगाकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने खुद को फाइनेंस कर्मी बताते हुए कहा कि वाहन की किस्त बकाया है और डंपर यार्ड में जमा करना होगा। विरोध करने पर उन्होंने नासिर के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर उससे 11 हजार रुपये लूट लिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.