फरीदाबाद, मई 10 -- पलवल, अजित कुमार। यूपी हरियाणा टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी लूट मामले में होडल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होडल थाना प्रभारी के अनुसार नूंह जिले के गांव रवा निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 7 मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर कोसीकलां से आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। पीड़ित ने उन्हें ट्रक में बैठा लिया।गाड़ी यह भी पढ़ें- पिकअप चालक को बंधक बना कर लूटने का प्रयास में बैठते ही तीनों ने चालक पर हमला कर दिया और लूटपाट की । बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर ट्रक में पटक दिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में रखे 20 हजार ...