हजारीबाग, अप्रैल 5 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि कटकमदाग थाना क्षेत्र में ट्रक चालक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। इस संबंध में अड़रा गांव निवासी अरुण यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आवेदन के अनुसार 4 अप्रैल की रात अरुण यादव रांची से ट्रक पर सामान लेकर हजारीबाग पहुंचे थे। सामान खाली कर वे अपने गांव अडरा लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे कटकमदाग चौक के पास कुछ युवकों ने उनका ट्रक ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। अरुण यादव किसी तरह ट्रक लेकर अपने गांव पहुंचे, लेकिन आरोप है कि हमलावर उनका पीछा करते हुए अड़रा गांव तक पहुंच गए और वहां भी उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके पिता गणेश यादव और अन्य ग्रा...