बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच, संवाददाता। नवागत एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार रात टिकोरा मोड़ इलाके में ट्रक चालक से वर्दीधारी के ओर से अवैध वसूली के वीडियो वायरल पर सख्त रूख अपनाया है। इस मामले में टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने अज्ञात वर्दीधारी पर जबरन वसूली की धारा के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी के सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो से अज्ञात वर्दीधारी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी पुलिस चौकी के पास मंगलवार को एक ट्रक चालक से वर्दीधारी धन वसूली कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। मंगलवार को प्रभार लेने वाले नवागत एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने इसपर कड़ा रूख अख्तियार किया है। एफआईआर दर्ज होते ही वर्दीधारी की पहचान ह...