गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक और हेल्पर की मौत हो गई। हेल्पर बेटे की मौत की खबर से सदमे में आए उसके पिता ने भी अगले दिन दम तोड़ दिया। वहीं, विजयनगर और वेव सिटी क्षेत्र में हुए दो अन्य हादसों में एक अधिवक्ता घायल हो गए, जबकि स्कूटी और डिफेंडर कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर के रसूलपुर तेलिया उर्फ मैंथना निवासी रनजीत सिंह ट्रक पर हेल्पर था। ट्रक चालक श्यामसुंदर पंजाब से ट्रक लेकर नोएडा जा रहा था। 23 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हापुड़ रोड फ्लाईओवर से करीब 200 मीटर ग्रेटर नोएडा की ओर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादस...