देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के चकियवा रोड में साइड लेने के विवाद में एक ट्रक चालक की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई की और राड से हमला बोल दिया। साथ ही ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। खुखुंदू के रहने वाले विक्रम कुमार शहर के भटवलिया के रहने वाले सुनील कुमार का ट्रक चलाते हैं। चकियवां रोड में विक्रम बालू गिराने के लिए गए थे। इस बीच चकियवां रोड में स्कूटी से आ रहे कुछ युवकों ने साइड को लेकर विवाद कर लिया और ट्रक चालक पर राड से हमला किया। साथ ही वाहन को भी नुकसान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने साकेत नगर पूर्वी निवासी आयुष कुमार, राहुल कुमार व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.