कौशाम्बी, मई 2 -- सरायअकिल कस्बे के खरका पर फकीराबाद निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है और करारी निवासी महफूज अहमद का 16 चक्का ट्रक चलाता था। पीड़ित के अनुसार, पांच मार्च 2026 को वह स्थानीय एक ढाबे के समीप ट्रक खड़ा करके पैदल घर जाने लगा। तभी फकीराबाद निवासी राधेश्याम, करारी निवासी हीरालाल अपने एक अन्य साथी के साथ मिल गए। इन सभी ने पुरानी बातों को लेकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की और ढाबे से लाकर खौलता हुआ तेल शरीर में फेंक दिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं। यह भी पढ़ें- धमकी देकर विवाहिता से दुराचार में केस दर्ज पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने जांच के बाद आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.