नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव के समीप साइड न देने पर एक ट्रक चालक पर फायरिंग करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दस्तमपुर गांव के समीप 21 अप्रैल को साइड न देने पर कार सवार युवकों ने ट्रक चालक पर फायरिंग की थी। गनीमत रही थी कि गोली ट्रक की खिड़की में जाकर लगी थी। पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग इस घटना के बाद से दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सागर निवासी मंगरौली रोड जेवर और संगीत नि...