मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुरी गांव के समीप साइड देने को लेकर दो ट्रक चालकों में मारपीट हुई। जिसमे एक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने क बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल का उपचार बुढ़ाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शामली के कांधला निवासी शानू सोमवार की शाम को अपना ट्रक लेकर बुढ़ाना की ओर जा रहा था। रतनपुरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप पहुंचने पर गन्ने से भरे ट्रक चालक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गन्ने से भरे ट्रक के चालक से काफी देर तक साइड मांगी लेकिन उसने साइड नहीं दी। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गन्ने से भरे ट्रक के चालक ने धारधार हथियार से हमला कर दिया।...