ट्रक चालक पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, मई 30 -- अहमदपुर असरौली उपरहार निवासी ट्रक चालक अब्दुल रहमान उर्फ सेबू ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा पूरामुफ्ती थाने में दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सेबू ने बताया कि 24 मई की रात करीब नौ बजे वह घर से कुछ दूर स्थित पान की दुकान पर गया था। उसका आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अम्मान, अयाज समेत 4 से 5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और बिना किसी कारण ईंट व रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसका पैर टूट गया तथा गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.