जौनपुर, अप्रैल 27 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित हौज टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात नशे में धुत ट्रक चालक ने एक कार को लगभग 70 मीटर तक घसीटा। ट्रक की स्पीड कम थी जिससे कार पलटी नही। संयोगवश कार सवार बाल बाल बच गए। रात में लखनऊ की तरफ से आकर एक कार उक्त टोलप्लाज़ा के पास पहुंची। तभी पीछे से एक ट्रक आ गया। ट्रक का चालक कार को स्लो स्पीड में टक्कर मार दिया। उसके बाद नशे में धुत चालक कार को धीरे धीरे घसीटते हुए लगभग 70 मीटर तक ले गया। यह देखकर टोल कर्मियों ने हल्ला मचाते हुए दौड़कर किसी प्रकार ट्रक को रुकवाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर कार को थाने ले गई। नशे में धुत ट्रक चालक ने ट्रक की चाभी कही छिपा दिया। उसे ट्रक से उतारकर धक्का दिलवाकर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.