ट्रक चालक ने वृद्ध को कुचला सर धड़ से हुआ अलग, मौके पर मौत
बाराबंकी, जून 28 -- सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में रविवार सुबह सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्धा फूलमती वर्मा की मौत हो गई। रामनगर-बदोसराय मार्ग पर लोधपुरवा गांव के पास शौच से लौटते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। लोधपुरवा निवासी फूलमती वर्मा पत्नी पारस नाथ वर्मा को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में वृद्धा का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। मृतका के बड़े बेटे जितेंद्र ने बताया कि उनकी मां सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। उन्हें सुबह 5:25 पर मां के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मृतका के भतीजे पंकज वर्मा ने जानकारी दी कि उनकी चाची घर से करीब 200 मीटर दूर मुख्य मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.