आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के पारा गेट के पास ट्रक सहित चालक को पकड़ा। चालक ट्रक में लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचाने जा रहा सात लाख रुपये का चावल रास्ते में बेचकर फरार हो गया था। बरदह निवासी नंदलाल गुप्ता की फर्म से 29 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के लिए चावल भेजा गया। ट्रक चालक 253 क्विंटल चावल (मूल्य करीब 708400 रुपये) लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जाने के लिए निकला। आरोप है कि रास्ते में ही चालक ने चावल बेच लिया। इस संबंध में पीड़ित कारोबारी ने 29 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पारा गेट के पास से देवगांव की ओर से ट्रक जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक रमाकांत यादव उर्फ मेघू यादव निवासी घोघवा रामपुर थाना खानपुर जनपद गाज...