भदोही, फरवरी 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भदोही-औराई मार्ग स्थित उगापुर नहर पुलिया के पास गुरुवार को दोपहर में बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी औराई और भदोही के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चार को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। औराई चौराहे से ट्रक चालक भदोही की ओर जा रहा था। गुरुवार दोपहर एक बजे सामने से आ रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। वहीं ट्रक भी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद बाइक सवारों 19 वर्षीय गोलू और उसकी 23 साल की बहन कोमल निवासी औराई, 28 वर्षीय पारो निवासी गोपीगंज, 36 वर्षीय जवारली निवासी थिठौर (ट्रक चालक) और आशीष यादव निवासी भदोही को चोटें आई है। सबको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं गोलू, कोमल, पारो और आशीष को वाराणसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.