भदोही, मार्च 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गिराई स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक ट्रक चालक की लापरवाही से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने चालक पर मुकदमा कायम कर लिया है। थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि अपनी बाइक पेट्रोल पंप के बाउड्रीवाल के पास खड़ी कर काम कर रहे थे। तभी ट्रक चालक लापरवाही करते हुए बाइक पर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...