हल्द्वानी, फरवरी 2 -- नैनीताल, संवाददाता। हल्द्वानी से बागेश्वर राशन व सब्जी लेकर जा रहे एक ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। चालक ने एसपी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। बागेश्वर निवासी पान सिंह कोरंगा ने बताया कि वह हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आवश्यक सामग्री लेकर जा रहा था। ज्योलीकोट में थकान के चलते सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया। आरोप है इस दौरान गश्त कर रही पुलिस उसे जबरन उठाकर चौकी ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही हाथ में स्मैक और चरस पकड़ाकर वीडियोग्राफी करवाई और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। किसी तरह गिड़गिड़ाकर जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने 500 का चालान काट दिया। जिसकी शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.