हमीरपुर, अप्रैल 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। हाईवे किनारे मिले अज्ञात महिला के शव मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। महिला ट्रक चालक के साथ जा रही थी। दोनो एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन रास्ते में दोनो के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक ने महिला की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। शव की शिनाख्त मृतका के पति शिवमंगल निवासी बिनगवां, सेन पश्चिम पारा दक्षिणी, कानपुर नगर ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा के रूप में की। यह भी पढ़ें- ट्रक चालक ने दुपट्टे से गला घोटकर की थी कानपुर की पूजा की हत्या 23 अप्रैल की रात पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना स्थल...