ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान
उरई, मई 23 -- आटा। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर आटा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात ट्रक चालक ने ट्रेन के आगे कूद अपनी जान दे दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करके घर वालों को खबर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि ट्रक चालक आर्थिक तंगी का शिकार था और पिछले एक हफ्ते से काम पर नहीं गया था जिसे लेकर घर में कलह हो रही थी। आटा कस्बा निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र ट्रक चलाकर पत्नी सुमन, दो बेटियों व एक बेटे के साथ मां शिवकुमार, पिता प्रकाश का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर आटा रेलवे स्टेशन के पास उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मौत की खबर परिजनों को लगी तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी पांच वर्षीय पुत्री जानवी, तीन वर्षीय बेटा गुज्जर और एक वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.